रामगढ़: झारखंड में रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बालसेग्रा ग्राम में जमीन विवाद में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार रहे बालेश्वर पटेल की हत्या कर दी गयी है.
जमीन विवाद को लेकर लाठी और पत्थर से किये गए हमले में हुई उनकी मौत हुई है.
बालेश्वर पटेल हूल दिवस की छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे. गांव के ही कुछ रिश्तेदारों के साथ उनका जमीन विवाद चल रहा था. बालेश्वर पटेल सुबह जमीन पर गए थे
इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों से उनकी बहस हुई थी. जिसके बाद पत्थर से हमला किया गया. इस हमले में उनकी मौत हो गई. पुलिस घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची है.
रामगढ़ के डीएसपी आलोक रंजन ने बताया है कि छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है.
