रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान में सबी 81 विधायकों ने वोट डाल दिए हैं.
वोटों की गिनती पांच बजे से होगी. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ था.
इस बीच एनडीए के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार, उद्योगपति परिमल नथवाणी के पु6 धनराज नथवाणी भी विधानसभा पहुंचे.
इससे पहले नथवाणी भी सुबह में रांची स्थित बाग्लामुखी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधानसभा वोटों का जायजा लेने पहुंचे थे.
दो सीटों के ले हुए मतदान में सत्तारूढ़ जेएमएम से बैजनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा भी उम्मीदवार है.
एनडीए के पास 24 विधायक हैं. नथवाणी को जीत के लिए और 4 वोट जुगाड़ने हैं. जबकि सत्तारूढ़ दलों ने अपने 56 विधायकों को इंटैक्ट रखने के ले हर संभव कोशिशें कर रखी है.
राजनीतिक गहमी और सियासी दांव-पेच के बीच दिन के करीब 12 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन वोट देने के लिए विधानसभा पहुंचे थे. हेमंत सोरेन ने जेएमएम और कांग्रेस के नेताओं से वोट को लेकर जानकारी भी ली.
इससे पहले सत्तारूढ़ दलों- जेएमएम, कांग्रेस, राजद, माले के विधायक एक साथ होटल बीएनआर चाणक्या से बस पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे. उधर होटल रेडिसन ब्लू में दो दिनों से डेरा डाल रखे एनडीए के विधायक भी एक साथ बस पर सवार होकर मतदान में भाग लेने विधानसभा पहुंचे.
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में जेएमएम के 34 विधायक हैं. प्रथम वरीयता में जीत के लिए 28 वोटों की जरूरत होगी. जाहिर तौर पर जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम की जीत कंफर्म मानी जा रही है.
दूसरी सीट के लिए एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी और सरकार में सहयोगी कांग्रेस के प्रणव झा के बीच सीधा मुकाबला है.
