भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को टाइम मैगज़ीन की टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह मिली है.
यह सूची हर साल दुनिया भर के उन ‘उभरते सितारों’ को शामिल करती है, जो भविष्य को आकार दे रहे हैं.
अमेरिकी प्रकाशन ने बुधवार को इस सूची का एलान किया. 15 वर्षीय सूर्यवंशी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एथलीट हैं.
वैभव सूर्यवंशी सूची में जगह बनाने वाले केवल सात एथलीटों में से एक हैं.
टाइम मैगज़ीन ने 2025 में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को टाइम 100 नेक्स्ट में जगह दी थी. वे उस साल लिस्ट में शामिल इकलौते क्रिकेटर थे.
इस बीच, जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच खेला जा रहा है. इसमें वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए.
सूची में जिन 7 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उनमें वैभव एकमात्र क्रिकेटर हैं.
इनके अलावा अमेरिकी फुटबॉलर आर्चीबाल्ड मैनिंग, NBA खिलाड़ी टाइरिस मैक्सी, फुटबॉलर नाओमी गिरमा और फोलारिन बालोगन, टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा ईला और बास्केटबॉल खिलाड़ी ओलिविया माइल्स भी सूची में शामिल हैं.
