गोड्डाः पोड़ैयाहाट प्लस टू उच्च विद्यालय की पूर्व छात्रा जागृति कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जापान विज्ञान कार्यक्रम में भाग लेकर न केवल विद्यालय और परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है.
साधारण परिवार से आने वाली सरकारी विद्यालय की इस मेधावी छात्रा ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी सह सम्मान समारोह में जागृति को प्रशस्ति पत्र तथा उनके माता-पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
जागृति कुमारी ने बताया कि 24 में से 30 जून तक तक छह दिन का जापान प्रवास के दौरान उन्हें जैक्सा स्पेस सेंटर, रिकेन इंस्टीट्यूट सहित कई वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं, विश्वविद्यालयों और नवाचार केंद्रों का भ्रमण कराया गया. वहां अंतरिक्ष विज्ञान, आधुनिक तकनीक, सुपर कंप्यूटर और वैज्ञानिक अनुसंधान की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई.
उन्होंने बताया कि जापान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एजेंसी के कार्यक्रम के तहत उन्हें विज्ञान और तकनीक के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिला. जापान की स्वच्छता, अनुशासन, समय पालन और वहां के लोगों का व्यवहार उन्हें बेहद प्रभावित किया.
