झारखंड में धनबाद मंडल के अंतर्गत डालटनगंज – गढ़वा रोड रेल खंड के मध्य रजहरा स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के लगभग 15 बोगी पटरी से उतरने ( अवपथन) के बाद रेल मार्ग को सुचारू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इस दुर्घटना के कारण रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है. इस कारण से इस रेलखंड पर संचालित की जाने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में बदलाव किया गया है.
इस्ट सेंट्र्ल रेलवे ने एक्स पर इस बाबत परिवर्तित ट्रेनों की सूची के बारे में जानकारी दी है.
इनके अलावा रेलवे ने मालगाड़ी रेल हादसा को लेकर रेलवे ने बुलेटिन भी जारी किया है, जिसमें बताया है कि, 15 बोगी पटरी से हैं. इस वजह से रांची-सासाराम एक्सप्रेस और डेहरी ऑन सोन पैसेंजर को किया रद्द कर दिया गया है.
कब हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन को अप लाइन (तीसरी लाइन) से रिवर्सिबल लाइन पर डायवर्ट किया जा रहा था. दुर्घटना में रेलवे के ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पोल और विद्युत तारों को भी नुकसान पहुंचा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लॉन्ग हॉल मालगाड़ी, जिसमें तीन इंजन और 116 वैगन जुड़े थे, एसएलसीएस साइडिंग से रवाना हुई थी। यह ट्रेन बुधवार दोपहर 12:55 बजे केएफटी स्टेशन से गुजरी थी.
इसके बाद लगभग 1:15 बजे राजहरा स्टेशन के समीप डायवर्जन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने दोपहर दोपहर में बरवाडीह से दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और क्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है. बहाली कार्य में रेलवे के अभियंता एवं तकनीकी कर्मी जुटे हुए हैं.
