दुमका: झारखंड की उपराधानी दुमका में भारी बारिश के बीच खुले नाले में गिरी महिला की लाश बरामद कर ली गई है.
50 वर्षीय महिला की पहचान सविता शर्मा के रूप में हुई है. वह गिलानपाड़ा मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थीं.
दुमका में दो दिनों से हो रही बारिश से खुले नाले की स्थिति भयावह हो गई है. जनजीवन भी प्रभावित है. बुधवार को बाईपास सुरेश होटल के पास यह हादसा हुआ था.
सविता शर्मा दूध लाने जा रही थीं. अचानक चक्कर आने से नाले में गिर पड़ीं. घंटो की तलाशी के बाद उनकी लाश निकाली गई.
दो दिनों से झारखंड के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है. बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं.
