रांचीः भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव मे बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है. इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है.
बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री और अभी सरायकेला से बीजेपी के विधायक चंपाई सोरेन के पुत्र हैं. 2024 मे हुए विधानसभा चुनाव में भी बाबूलाल सोरेन घाटशिला से चुनाव लड़े थे. तब जेएमएम के रामदास सोरेन ने उन्हें लगभग 23 हजार वोटों से हराया था.
घाटशिला में 11 नवंबर को उपचुनाव है. रामदास सोरेन के निधन से यह सीट खाली हुई है. जेएमएम से रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. हालांकि हेमंत सोरेन की हरी झंडी बाकी है.
बुधवार को रांची में जेएमएम की केंद्रीय समिति की बैठक चल रही है. इसमें उम्मीदवार को लेकर फैसला लिया जाना है. घाटशिला में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है.
