भारत के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा आईसीसी के टी20 फ़ॉर्मेट में नंबर एक बैटसमैन बन गए हैं.
आईसीसी की ताज़ा टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर वन पर आ गए. जबकि कई सप्ताह से लगातार पहले नंबर पर रहे ईशान किशन दो अंकों के नुक़सान के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
इस रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फ़रहान दूसरे नंबर पर हैं. अभिषेक शर्मा की रैकिंग में टॉप पर उस वक्त पहुँचे हैं, जब एक दिन पहले ही उन्होंने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुक़ाबले में महज़ 38 गेंदों में 113 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल हैं.
शर्मा की तूफ़ानी पारी के सहारे भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की टी-20 सिरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
