रांची– भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार को रांची सिटी डीएसपी के रीडर सिपाही सुनील पासवान को गुरुवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
शिकायतकर्ता रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के पोटमदगा गांव निवास मिथुन कुमार हैं.
उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची में लिखित आवेदन देकर बताया था कि सिटी डीएसपी रांची के रीडर सुनील पासवान ने उनके बड़े भाई वनरक्षी जितेन्द्र कुमार को दहेज प्रताड़ना के केस में बचाने, केस हल्का करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने के बाद सही पाये जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया और रीडर सुनील पासवान को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
