रांची: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्त् मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश सोरेन को भाकपा- माले ने समर्थन की घोषणा की है. झारखंड में भाकपा- माले विपक्ष के साथ है.
भाकपा- माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर घाटशिला की जनता से इस उपचुनाव में भाजपा को परास्त करने की अपील की.
सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि घाटशिला की जनता और समर्थकों से अपील है कि वह झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को बड़े अंतर से जीत दिलाकर देश भर में यह मैसेज देने का काम करें.
पार्टी महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा को घाटशिला में करारी हार का सामना करना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर इस चुनाव में झामुमो के साथ खड़ा है.दीपांकर भट्टाचार्य ने उम्मीद जाहिर की है कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन विजयी होकर घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.
