रांचीः रांची के एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा ने अस्पताल पहुंचकर अरगोड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार उपाध्याय का हाल जाना और उनकी बहादुरी के लिए हौसला आफजाई की.
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 04.30 बजे मोटरसाईकिल सवार दो अपराधकर्मियों के द्वारा दो फल लदे ट्रक के चालक के साथ चाकू का भय दिखाकर लूटपाट की गई.
घटना की सूचना प्राप्त होते ही अरगोड़ा थाना के पुलिस गश्ती दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मी को पीछा कर मोटरसाईकिल रोकने का प्रयास किया गया. जिसपर गश्ती में तैनात पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय को धक्का मारकर गिरा दिया गया.
गश्ती दल के द्वारा खदेड़कर घटना में शामिलअमन कुमार एवं अमन तिवारी को पकड़ा गया. पकड़े अपराधकर्मियों के पास से घटना में लूटा गया ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन, नकद 600/-रु० एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाईकिल को बरामद किया गया.
घटित घटना के संदर्भमें पीड़ित ट्रक चालक के टंकित आवेदन के आधार पर अरगोड़ा थाना काण्ड सं0- 253/26 दि0-20.09. 26 धरा-309 (6) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया है.
अमन कुमार रोड नं0-4 किशोरगंज, थाना-सुखदेवनगर और जय प्रकाश तिवारी, अरसंडे दुर्गा मंदिर के पिछे, ब्लॉक चौक, थाना कांके, रांची का निवासी है.
इस कारवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए हैं. उनके कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर है. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों अपराधियों ने हरमू बिजली ऑफिस के पास एक ट्रक चालक को चाकू दिखाकर लूटपाट की थी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
