रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है.
शुक्रवार की देर रात कार पर सवार तीनों पुलिसकर्मी धुर्वा डैम से गुजर रहे थे. कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम में जा गिरी, जिसमें तीन पुलिसवालों की मौत हो गई. तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही उनके हथियार भी खोज लिए गए हैं.
मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सतेंद्र सिंह शामिल हैं. जमशेदपुर में एक जज के बॉडीगार्ड और सरकारी ड्राइवर के रूप में वेलोग कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार कार पर सवार तीनों शुक्रवार की देर रात धुर्वा डैम से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और धुर्वा डैम में जा गिरा. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई. मृतकों में
हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने की वजह से धुर्वा डैम में जा गिरा, जिसकी वजह से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है. राहत और बचाव कार्य के बाद बॉडीगार्ड्स के शव और उनके हथियार डैम से खोज कर निकाल लिए गए हैं.
