रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया है. जनता को धोखा दया है. बालू, ठेका, खदान और कमीशन हर जगह लूट का तंत्र चल रहा है और यह सरकार अब ठगवा सरकार बन चुकी है. सिंडिकेट सरकारी खजाने को लूरटकर अपने घर भर रहा है. इन्हें सत्ता से बाहर करना ही होगा.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि जनता लगातार भाजपा को अपना आशीर्वाद दे रही है. आने वाले समय में झारखंड में भी कमल खिलाना है. भाजपा देश में एक मात्र विचारधारा आधारित पार्टी है. भाजपा की संस्कृति सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की रही है.
घुसपैठिये के बाहर करेंगे
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है. यह राज्य हत्या के मामलों में दूसरे और ऑनर कीलिंग में पहले स्थान पर है. हूल दिवस के मौके पर सिदो- कान्हू के वंशजों और श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया गया. संथाल परगना क्षेत्र में अवैध प्रशासन के संरक्षण में अवैध घुसपैठ चल रहा है. आदिवासियों की आबादी लगातार घट रहा है. हाई कोर्ट द्वारा जांच के आदेश के बावजूद सरकार जांच नहीं करा रही.
उन्होंने कहा कि झारखंड में “जमाई टोला” बनते जा रहे हैं और बांग्लादेशी घुसपैबठिये आबदवासी बहनों से विवाह करके जमीनें हडपने की साजिश कर रहे हैं. हेमंत सोरेन सरकार में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह विफल रही है. इसलिए अब घुसपैबठयों के खिलाफ चल रही इस लडाई को अंजाम तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी.
शराब घोटाले में अफसर जेल में
उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज पर हमला बोलते हुए कहा, आज झारखंड में ठेकेदारों से अवैध भुगतान वसूला जा रहा है. सरकार कमीशन ले रही है और जब वास्तविक भुगतान की बारी आती है तो काम पूरी तरह ठप हो जाते हैं. पूरे राज्य में विकास के काम ठप पड़े हैं.
उन्होंने कहा झारखंड में मुख्यमंत्री के सचिव रहे वरिष्ठ अधिकारी शराब घोटाले में जेल मे बंद हैं. जैसे वररष्ठ अबधकारी शराब घोर्टाले में जेल में बंद हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है शासन-प्रशासन किस तरह से चल रहा है.
कांग्रेस मूर्छित है
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मूर्छा हाल में है और आरजेडी को समझ नहीं आ रहा है कि हुआ क्या. एक नेता जो डिप्टी सीएम बनना चाहते थे, वे एक भी सीट जीत नहीं पाए और एक पार्टी जो बडे-बडे वादे करती थी, उसकी तीन सीटों को छोड कर हर सीट पर जमानत जब्त हो गई.
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम पर
भरोसे को दर्शाता है. महाराष्ट्र और हरियाणा में भी बीजेपी की जीत हुई. ये सफलताएं स्पष्ट करती हैं कि अब भारत की राजनीति बदल गई है. अब जात, मजहब, धर्म और तुष्टिकरण के आधार पर समाज को अलग करने की राजनीति नहीं चलेगी.
देवघर में हुई इस बैठक में झारखंड प्रदेश बीजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी, नागेंद्र ओझा, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, अन्नपूर्णा देवी, निशिकांत दुबे, आदित्य साहू, नवीन जायसवाल, रवींद्र राय, नीरा यादव, अनंत ओझा, ढुल्लू महतो समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
