Browsing: Hemant Soren
रांचीः बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित हेर-फेर के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले में आरोप गठन की कार्यवाही के दौरान हेमंत सोरेन को 19 सितंबर को पीएमएलए की विशेष अदालत में हाजिर होना होगा. दरअसल, शनिवार यानी 19 सितंबर को निचली अदालत में आरोप गठन पर सुनवाई है. हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में उनके डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज करने के विशेष अदालत के आदेश पर 19 सितंबर तक रोक लगाने का आग्रह किया गया था. साथ ही…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के बरियातू स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. अस्पताल के संचालक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश प्रिया ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है. हाल ही में हेमंत सोरेन अपनी मां का इलाज कराने हैदराबाद गए थे. हेमंत सोरेन के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी हैदराबाद गए थे. हैदराबाद में करीब एक सप्ताह तक उनका इलाज चला था. स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह परिवार के साथ…
गिरिडीह. झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह से जेएमएम के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सोनू के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के मजबूत स्तंभ थे और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अपनी जिम्मेदारियों का प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन किया. उनके निधन से जो खालीपन आया है उसे भरना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू…
रांचीः कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सल-जनरल बर्नार्ड लिंच ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान झारखंड तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सार्थक बातचीत हुई. हेमंत सोरेन ने कहा, “सार्थक बातचीत से खुशी हुई. हमारी बातचीत में आपसी हित और सहयोग की बड़ी संभावनाओं वाले कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई, जिनमें कौशल और तकनीकी शिक्षा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, खनिज, खेल, पर्यटन, और हमारे दोनों क्षेत्रों की समृद्ध आदिवासी संस्कृतियां और ज्ञान प्रणालियां शामिल हैं.” उन्होंने कहा, प्राकृतिक संसाधनों, मानव संसाधन और आदिवासी विरासत के मामले में झारखंड की…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का हाल जानने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू हैदराबाद स्थित एआईजी अस्पताल पहुंचे. भट्टी विक्रमार्क ने अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उनकी स्थिति के संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से मुलाकात की, जो एआईजी अस्पताल, हैदराबाद में इलाजरत हैं.…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान रांची शहर को व्यवस्थित, सुगम एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. शहर के रोड नेटवर्क, फ्लाईओवर, विभिन्न पार्कों, चौक-चौराहों, यातायात व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम तथा चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही रांची के मास्टर प्लान एवं आगामी वर्षों के लिए विकास की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में राज्य के रोड नेटवर्क…
रांचीः रांची के बड़ागांई अंचल स्थित 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी की विशेष अदालत के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दरअसल, पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन (आरोप मुक्त करने की याचिका) को खारिज कर दी है. इसी के खिलाफ मुख्यमंत्री की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. गौरतलब है कि इस मामले में ईडी की विशेष अदालत पूर्व में अंतु तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर चुकी है. इसी मामले में हेमंत सोरेन की ओरसे डिस्चार्ज…
बिहार और झारखंड के बीच करीब 26 वर्षों से लंबित सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर समझौता किया गया. गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समझौता किया. इस मौके पर जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन भी मौजूद रहे. समझौते के अनुसार 7.75 मिलियन एकड़ फीट पानी में से बिहार को 5.57 एमएएफ और 2 एमएएफ पानी झारखंड को मिलेगा. समझौते से बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया और पटना की बड़ी आबादी के लिए…
रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं. उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं एकजुटता की भावना के और…
सीएम हेमंत से झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, समस्याओं से वाकिफ कराया
रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में “झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन” के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों और अपेक्षाओं को भी उनके समक्ष रखा. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी।. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us