Browsing: Bjp
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने आलोचना की है. जेपी नड्डा ने दिल्ली में विपक्षी दलों के रामलीला मैदान मार्च से ठीक पहले कहा, “आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं बल्कि प्रजातंत्र, लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता के हवाले करने की एक सोची समझी साज़िश है. यह हारे हुए और जनता की ओर से बार-बार नकारे हुए लोगों का एक डिज़ाइन ड्रामा है.” उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद दिल्ली को पंगु बनाना है.…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है लोकतंत्र के मूल्यों की दुहाई देने वाले देश में अराजकता का माहौल बनाने में जुटे हैं. लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती दी जा रही है. वो ‘रिजीम चेंज’ की बात करते हैं, पर ये हरगिज हो नहीं सकता. 140 करोड़ के लोगों का ख्याल रखने वाले पीएम मोदी घर- घर में हैं. झारखंड की राजधानी रांची में प्रदेश बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने राष्ट्रीय सवालों के साथ झारखंड में बीजेपी की मजबूती के लिए लंबी चर्चा की. टूलकिट…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है अगर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अपने दायित्व को, संगठन की भूमिका को सही ढंग से निर्वहन करने का संकल्प ले लेता है तो उसे आगे बढ़ने से कोई ताकत रोक नहीं सकती. झारखंड को लेकर मन में एक कसक रहती है कि यहां सत्ता से दूर हैं, पर झारखंड में सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं. कार्यकर्ता कमर कस लें, यहां बी कमल खिलाना है. सरकार बनानी है. रांची में 24 अक्टूबर से शुरू हुई झारखंड बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेताओं और…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत को तोड़ने की कोशिशे सफल नहीं होंगी. पिछले दशक में भारत का जो विकास हुआ उसकी वजह से भारत असुरी ताकतों का लक्ष्य बना है. भागवत ने यह भी आगाह किया कि जब विरोध प्रदर्शन राजनीतिक होते हैं या उन्हें उकसाया जाता है, तो उनका इस्तेमाल तनाव, अराजकता और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए किया जाता है. आरएसएस प्रमुख ने कहा, “यह तूफ़ान पश्चिम से उठा है, जो व्यवस्था के हर स्वरूप के ख़िलाफ़ है.” भागवत ने भारत की विविधता और वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते कद…
तारीख दो अक्टूबरः रांची स्थित भाजपा कार्यालय में गहमागहमी के बीच गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन समारोह के बीच नये संगठन महामंत्री पवन साय अपने संबोधन में यह कहते हुए कार्यकर्ताओं से नारे लगवाते हैं- ‘2029 में हमरे जीतब’ (हम जीतेंगे). ठीक तीन दिनों बाद तारीख पांच अक्टूबरः झारखंड के नये प्रभारी गजेंद्र पटेल का रांची दौरा और नेताओं, कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अंदाज में संबोधन के दौरान कहते हैं, “सिर्फ कदम बढ़ाने की जरूरत है. 2029 में झारखंड फतह करने से कोई रोक नहीं सकता. जब हमने दृढ़ संकल्प के साथ पश्चिम बंगाल में जीत का झंडा गाड़ा, दिल्ली…
रांचीः आजसू पार्टी की 10 अक्टूबर को ईचागढ़ में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन है. ठीक इसके अगले दिन आजसू से इस्तीफा देने वाले हरेलाल महतो 11 अक्टूबर बीजेपी में शामिल होंगे. हरलेलाल इस कार्यक्रम को दमदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे. भादूडीह चांडिल मैदान में होने वाले इस मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे. इससे पहले पांच अक्टूबर को हरेलाल महतो रांची स्थित बीजेपी के कार्यालय में आए थे. यहां उन्होंने पार्टी के झारखंड प्रभारी गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी सौरभ सिंह निवेदिता सिहं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश…
रांचीः झारखंड बीजेपी के नये प्रभारी गजेंद्र पटेल अपने पहले दौरे पर रांची पहुंचे हैं. उन्होंने कहा है कि पार्टी की प्राथमिकता में झारखंड प्रदेश अव्वल है. यहां भाजपा का संगठन मजबूती से काम करने वाला है. सोमवार की सुबह रांची पहुंचने पर पार्टी के नेताओं ने प्रभारी का जोरदार स्वागत किया. पार्टी के सह प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह भी रांची दौरे पर आए हैं. रांची पहुंचने के बाद बीजेपी प्रभारी और सह प्रभारी बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू पहुंचे. साथ में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू , महामंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य…
रांचीः करम पर्व के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड में कुड़मी सियासत गरमाई हुई है. रविवार को बंगाल के पुरुलिया स्थित कोड़ाडीह मैदान में आयोजित करम महोत्सव में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का शामिल होने राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महाजुटान में सीएम ने कई घोषणा की. साथ ही झारखंड के विधायक जयराम कुमार महतो पर भी इशारों में तंज कसा. अब जयराम ने सीएम के इसी तंज पर कहा है कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है. जवाब जरूर देंगे, थोड़ा इंतजार कीजिये झारखंड में कुड़मियों और युवाओं के…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 21 राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकारें 2029 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करेंगी. पीएम मोदी के सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने मुंबई पहुंचे गृह मंत्री ने पिछले 12 सालों में केंद्र की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की यात्रा पर भी प्रेस से बातें कीं. शाह ने कहा कि तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं. हमने कई राज्यों में यूनिफॉर्म…
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में इस समय दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ भारत का संविधान है, बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल का संविधान और दूसरी तरफ है बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा.” राहुल गांधी ने देश में दलितों के साथ होने वाले भेदभाव का मुद्दा भी उठाया. राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us