Browsing: Babulal Marandi
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जब पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित थी, तो पहले के हलफ़नामों का सच क्या था. जवाबदेही सिर्फ़ नीचे वालों की, संरक्षण ऊपर वालों को क्यों. मरांडी ने एक्स पर कहा है, “राज्य सरकार की ओर से कल (18 सितंबर) हाई कोर्ट में दाख़िल हलफ़नामे में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को दूषित बताया गया है. जब सरकार ख़ुद यह स्वीकार कर रही है, तो सवाल उठता है…
रांचीः झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाला. इस मौके पर विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई प्रमुख नेता और मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे कार्यकर्ता को संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने कहा कि संगठन के साथ आदिवासी समाज की पारंपरिर रीति रिवाज को सुरक्षित और संरक्षित रखने की भी जरूरत है.…
गिरिडीह: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को पलामू में बीजेपी के समाहरणालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी महानगर और गिरिडीह ग्रामीण के बैनर तले गिरिडीह स्टेडियम से निकाले गए जुलूस का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया. पूर्व सांसद रवींद्र राय, जमुआ की विधायक मंजू कुमारी, लक्ष्मण सिंह, चुन्नूकांत भी शामिल थे. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सरकार की नीति और नीयत पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के सिलसिले में एक बार फिर पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को निशाने पर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व डीजीपी की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो. मरांडी ने एक्स पर कहा है, JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हिचकिचाहट कई सवालों को जन्म दे रहा है. आखिर ऐसी क्या…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राँची तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (रिनपास) के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के द्वारा निर्धारित नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की है. मरांडी ने राज्य के पुराने एवं प्रतिष्ठित इस संस्थान के निदेशक पद पर नियुक्ति के लिए बीते 26 अगस्त को प्रकाशित विज्ञापन में गंभीर त्रुटियों का हवाला देते हुए सरकार का कहा है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में कई वर्षों से प्रभारी निदेशक के द्वारा कार्य…
रांची : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संथालपरगना में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ को देश की आंतरिक सुरक्षा और स्थानीय जनजातीय समुदाय की अस्मिता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए केंद्रीय अमित शाह को एक पत्र लिखा है. साथ ही केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है. बाबूलाल ने कहा है कि केंद्र की निगरानी में सीमावर्ती जिलों में विशेष अभियान चलाकर घुसपैठियों की पहचान की जाए, उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जाए और अंततः निर्वासित (डिपोर्ट) किया जाए. राजद्रोह के तहत कार्रवाई हो नेता प्रतिपक्ष ने गृहमंत्री से आग्रह किया है कि संथाल परगना प्रमंडल में तत्काल…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिवासियों के हक-अधिकार को छीनने, राज्य की लगातार बदलती डेमोग्राफी को लेकर कांग्रेस, मिशनरी और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के साथ धोखा और छल करने का काम किया है. कांग्रेस द्वारा सहयोगी के रूप में आदिवासियों को बरगलाने और गुमराह करने के लिए मिशनरियों का उपयोग किया गया है. मिशनरियों ने भी आदिवासियों को सदैव भ्रमित किया है. कांग्रेस ने यहां के लोगों की भावनाओं की कभी कद्र नहीं की. और…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के द्वारा एमएमडीआर संशोधन विधेयक, 2026 विषय पर लिखे पत्र का जवाब पत्र से दिया है. और विस्तार से. मरांडी ने अपने पत्र में अंकगणितीय और तार्किक भाषा में राज्य सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन का बिंदुवार ब्यौरा अपने पत्र के माध्यम से साझा किया है और वित्त मंत्री से पूछा है कि क्या आप तमाम सवाल अपने मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों से पूछने की राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएंगे? बाबूलाल ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने कहा है, “एमएमडीआर संसोधन किसी एक राज्य नहीं बल्कि…
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में सिसायत भी गर्माने लगी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी खुलकर जयराम महतो के समर्थन में उतरे हैं, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जेएलकेएम को बीजेपी की बी टीम बताते हुए सुदेश महतो पर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी का टिश्यू पेपर बनना छोड़ दें. और झारखंडियों के सवाल पर लड़ें. जेएमएम ने एक्स पर दो पोस्ट किए हैं. एक में पार्टी…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें सरकार द्वारा 25 अगस्त को जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में सुधार और निगरानी के लिए गठित एक कमेटी पर सवाल उठाया है. मरांडी ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है कि फरवरी 2024 से JSSC के अध्यक्ष पद पर आसीन वित्त सचिव प्रशांत कुमार को ही इस समिति में शामिल कर दिया गया है. उन्होंने कहा है, “सितंबर 2024 की विवादित JSSC-CGL परीक्षा प्रशांत कुमार के कार्यकाल में आयोजित हुई. परीक्षा रद्द करनी पड़ी. JSSC कार्यालय में छापेमारी हुई. आयोग के…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us