रांचीः मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध रांची पुलिस की जारी कार्रवाई के तहत शहर के कोकर इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने तलाशी के क्रम में 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य सामान जब्त किया है.
ब्राउन शुगर प्लास्टिक पाउच के अलावा कागज एवं सिल्वर फॉल के छोटे-छोटे पुड़िये में लपेट कर रखे गए थे.
सदर पुलिस उपाधीक्षक संजीव बेसरा ने बताया है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई.
पुलिस की टीम ने पहले शांतिनगर, तिरिल, रोड नं0-10 से बाबला राम के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीन महिला समेत पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.
जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अंबर कुमार राम, बाबला राम, मुन्नी देवी, दिव्या कुमारी को गिरफ्तार किया गया.
बाबला राम और मुन्नी देवी पति- पत्नी हैं. जबकि अंबर उनका पुत्र है. अंबर कुमार के विरूद्ध रॉची के सदर थाना में पूर्व में 13 एवं अन्य थानों में 03 कुल-16 कांड दर्ज हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबर कुमार राम के निशानदेही पर पियुष कुमार, समीर तिर्की, अमन कुमार को कोकर के अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने इस मामलले में धारा 111(2) (b) BNS एवं 21(b)/22(b)/23/25 NDPS Act. दर्ज किया है.
