दुमकाः झारखंड की उपराजधानी दुमका की सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 41वां रैंक प्राप्त किया है.
सुदीपा दत्ता का यह तीसरा प्रयास था. इससे पहले एक बार वह इंटरव्यू तक पहुंची थीं.
हाल ही में जेपीएससी के द्वारा ली गई सीडीपीओ की परीक्षा में भी उन्हें 24वां रैंक मिला था.
सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहणी हैं. वह दो बहन और एक भाई हैं. वे सभी अध्ययनरत हैं.
सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहणी हैं. वह दो बहन और एक भाई हैं. वे सभी अध्ययनरत हैं.
सुदीपा दत्ता ने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग में दाखिला के हासिल की है. उन्होंने घर पर ही रहकर पढ़ाई की. ऑनलाइन उन्होंने विषयों में कमांड जरूर हासिल लिया.
साथ ही दुमका के राजकीय पुस्तकालय में भी वो लगातार तैयारी के लिए जाती रहीं. उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक पढ़ती थीं.