गिरिडीहः बिहार एसटीएफ ने झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में छापेमारी कर नक्सली कांड को दो आरोपी को गिरफ्तार किया है.
एसटीएफ की टीम को गिरिडीह की पुलिस ने छापेमारी में सहयोग किया. पुलिस के सहयोग से ने की है.
जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गय है उनमें जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव निवासी पंकज यादव और कोडरमा जिला अंतर्गत सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव निवासी सुदामा सिंह पवन सिंह शामिल है.
पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार के जमुई, चकाई, चरकापत्थर और चंद्रदीप थाना के अलावा झारखंड के गिरिडीह जिला के तिसरी ब्लॉक और कोडरमा जिला के सतगांवा थाना में नक्सली गतिविधि के तहत मामला दर्ज है
कई और ठिकानों पर छापेमारी की गई
दोनों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. बिहार एसटीएफ की टीम ने गिरिडीह के एसपी को आरोपियों के छिपने होने की सूचना देने के बाद स्थानीय पुलिस का सहयोग मांगा. पुलिस ने दोनों को अपने साथ बिहार ले गई. बताया जाता है कि दोनों से पूछताछ के बाद कई स्थानों पर छापेमारी की गई है.
गिरिडीह के एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया है कि बिहार एसटीएफ की टीम गिरिडीह आयी थी. बेंगाबाद थाना के सहयोग से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके खिलाफ नक्सली कांड दर्ज होने की बात बिहार पुलिस ने बतायी है. दोनों आरोपियों को बिहार पुलिस अपने साथ में ले गई है. दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत अंतर्गत मंझलाटोल गांव में शरण लिए हुए थे.
कई थाना में दर्ज है मामला
पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना कांड संख्या 143/ 25 दर्ज है. यह कांड नक्सली घटना से जुड़ा हुआ है.
बिहार पुलिस के मुताबिक दोनों नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं. उक्त दोनों नक्सली चरकापत्थर थाना क्षेत्र में जेल से बेल पर बाहर निकले नक्सली लखन यादव को गोली मार कर फरार थे.
