रांचीः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य इकाई 15 मार्च को रांची में पार्टी की शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन करेगी. इसमें पार्टी के महासचिव डी राजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी.
सचिव ने बताया कि 15 मार्च को अटल वेंडर मार्केट के चौथे तल्ले पर शाहिद मजरुल हसन खान सभागार में शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जाएगा.
इस समारोह में डी राजा के अलावा पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मुखर्जी हभी इस समारोह में शिरकत करेंगे.
भाकपा नेताओं ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में 100 वर्षों के सफर और अपने पूर्वजों की शहादत से सीख लेते हुए आने वाले चुनौतियों को बड़े संघर्ष में तब्दील करेगी. जनहित के मुद्दों को लेकर जन संघर्ष तेज करने के साथ आगामी लोकसभा विधानसभा पंचायत के चुनाव में भी मजबूत भागीदारी निभाने के लिए अभी से ही हमारे कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगेंगे. साथ ही शताब्दी वर्ष समारोह में हम सभी आने वाले दिन में मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण और झारखंड में एक मजबूत वाम विकल्प की दिशा में काम करने की रुपरेखा तय की जाएगी.
प्रेस वार्ता में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य किसान सभा के संयोजक भंते जैनेंद्र तथागत, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, बुद्धिजीवी मंच के धर्मवीर सिंह, राज्य परिषद के सदस्य इशाक अंसारी, अधिवक्ता जयंत पांडे, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कुमार विक्रम सिंह, ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष एहसान परवीन उपस्थित थे.
