रामगढ़ः रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस खेमा के रणधीर कुमार निर्वाचित हुए हैं.
समाहरणालय परिसर में पार्षदों के बीच हुए मतदान के दौरान रणधीर कुमार को 17 वोट मिले. उनके प्रतिद्वंद्वी प्रतिभा शरण को 15 वोट प्राप्त हुए. इसके साथ ही रामगढ़ की कांग्रेस विधायक ममता देवी की रणनीति फूलप्रूफ साबित हुई.
रणधीर कुमार कांग्रेस पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी हैं. जैसे ही रणधीर के अध्यक्ष बनने की सूचना समाहरणालय के बाहर पहुंची, भारी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया.
रणधीर कुमार के उपाध्यक्ष बनने के बाद उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, उपनिर्वचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता की मौजूदगी में अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी और रणधीर को पद व गोपनीयता की शपथ शपथ दिलाई. साथ ही सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई.
