रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए.
मौके पर मुख्यमंत्री उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है. यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है.
इससे पहले मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं स्नेह के लिए अल्लाह-ताला से दुआ मांगी.