रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की रात पेट्रोल पंपो, सीएनजी स्टेशन में सिलसिलेलार हुई लूट की घटनाओं को विरोध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई. एसोसिएशन ने कहा है कि अपराध की घटनाओं से दहशत का आलम है. सुरक्षा नहीं मिली, तो काम करना कठिन होगा.
यह बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में बीआईटी मेसरा में हुई.
एसोसिएशन ने एक के बाद एक हुई लूट की घटनाओं का विवरण भी जारी किया है.
एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 12:07 बजे से रात 2:30 बजे के बीच 5 से 6 हथियारबंद अपराधियों ने क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप, एक सीएनजी (CNG) गैस स्टेशन और एक गुमटी को अपना निशाना बनाया.
अपराधियों ने न केवल लूटपाट की, बल्कि एक गुमटी मालिक पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल भी कर दिया.
मंगलवार की रात लूट की घटनाएं
रिंग रोड स्थित ड्रीम पॉइंट पेट्रोल पंप: रात 12:07 बजे अपराधियों ने यहाँ धावा बोला और बिक्री के ₹2,17,000 लूट लिए.
विकास में स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने एक हजार रुपये का पेट्रोल भराये और लगभग पांच हजार रुपये नकद लूट लिए.
बीपीसीएल ओरमांझी के पास गुमटी में अपराधियों ने गुमटी मालिक पर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और नकदी लेकर फरार हो गए.
खटंगा बस्ती स्थित गेल (GAIL) सीएनजी स्टेशन से लगभग 16 हजार की लूट हुई.
बैठक में लिए गए निर्णय.
पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही इन वारदातों से डीलरों में भारी आक्रोश. एसोसिएशन ने इन सभी घटनाओं की सामूहिक रूप से कड़ी निंदा की है.
लगातार हो रही लुट की इन घटनाओं से पंप संचालकों ने कहा है कि अगर सुरक्षा प्रदान नहीं की गई तो रात्रि में ग्राहकों को सेवा प्रदान करना मुश्किल होगा. पंप संचालक कड़े निर्णय लेने में बाध्य होंगे.
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व में भी पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप में भी अपराधियों द्वारा 59 हजार रुपये हथियार के बल पर लूट गए थे.
बैठक में नीरज भट्टाचार्य,विनोद रंजन,कमलेश सिंह, मानस सिन्हा,सुदीप तिग्गा प्रमोद कुमार राहुल,निपुण,प्रशांत,पुनीत,नरेंद्र,अविनाश,अनिल सिंह,पंकज,इरफान खान समेत एसोसिएशन के सदस्य शामिल थे.
