झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तपोवन मंदिर, निवारणपुर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.
प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य प्रणय कुमार वर्मा, अयोध्या दास एवं आशुतोष दास शामिल थे.
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को “रामनवमी महोत्सव” के अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया.
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
गौरतलब है कि रांची में रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन होता रहा है. साथ ही शोभा यात्रा भी आकर्षक ढंग से निकाली जाती है. शहर के विभिन्न मार्गों से निकला जुलूस मेन रोड होते हुए तपोवन मंदिर पहुंचता है.
