रांची: रामनवमी के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन संग रांची के निवारणपुर में प्रसिद्धतपोवन मंदिर पहुंचे.
तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को श्रद्धापूव्क पूजा अर्चना करायी. इस मौके पर महंत ने मुख्यमंत्री को गदा और तलवार भेंट की. हेमंत सोरेन से जय श्री राम के नारे लगाये. और राज्य के लोगों को रामनवनी की बधाई दी.
हेमंत सोरेन ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज का दिन हम सभी के लिए खास है. चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल है. मर्यादा पुरूषोत्तम राम से प्रार्थना करता हूं कि तपोवन भूमि की जो पहचान और इतिहास है कि वह इतना मजबूत हो कि आने वाली पीढ़ी इसे सदैव याद रखे.”
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से शांति और सदभाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ तपोवन मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की जानकारी दी.
इससे पहले मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.
