गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में पति और पत्नी कौ मौत हो गई.
कुएं सेपानी भरने के दौरान गांव की पार्वती देवी के पांव फिसल गए और वे कुएं में गिर पड़ीं. महिला को कुएं में गिरते देख उसके पति राजेंद्र मुर्मू ने भी छलांग लगा दी.
कुआं गहरा था और पानी भी ज्यादा. पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी डूब गया. इस घटना में दोनों की मौत हो गई.
घटना के बाद पूरे गांव में शोक है. राजेंद्र और पार्वती के दो बच्चे हैं. एक का नाम रसीका मुर्मू तो दूसरे का नाम अंशु मुर्मू है. घटना के बाद से दोनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची. ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव को उनके घर वालों को सौंपा गया.
