खूंटी : झारखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को बिरसा मुंडा की जन्म स्थली खूंटी पहुंचे. उन्होंने उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया.
उपराष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए पूरे गांव के लोग जुटे थे. लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा के वंशजों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. बच्चों के बीच टॉफियां बांटी.
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है. उनके विचार और बलिदान हमेशा याद किए जाएंगे.
उपराष्ट्रपति के स्वागत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री इरफान अंसारी भी उलिहातू पहुंचे थे.
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. पूरे इलाके में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. प्रशासन के कई अधिकारी भी उलिहातू पहुंचे थे.
उलिहातू दौरे से वापस होने के बाद उपराष्ट्रपति रांची में आईआईएम के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे हैं.
