बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. अनंत सिंह ने कहा कि 25 नवंबर को बेटी की शादी है, उसके बाद सरेंडर करके जेल जाएंगे और रिहा होने के बाद बिहार घूमेंगे. उसके बाद ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है. मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने यह भी ऐलान किया कि वह अब विधायक का नहीं, बल्कि लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. सिंह को दुलारचंद हत्या मामले में 4 दिसंबर को सरेंडर करना है.
जदयू से निकाले जाने को लेकर भी अनंत सिंह ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने का उन्हें कोई मलाल या दुख नहीं है. ल्कि खुशी है. सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम किया और हर मुश्किल वक्त में साथ दिया. इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
अनंत सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी को उनकी अहमियत समझ में आ जाएगी. सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी कहा कि अगर वह जेडीयू में सक्रिय रहते तो पार्टी में ऐसी स्थिति नहीं बनती. पार्टी से निकाले गए तो अच्छा है, अब दबाव नहीं रहेगा. पार्टी में नीतीश जी केवल एक नेता हैं. अब तो जेडीयू खत्म है. पार्टी का नाम सुनना भी बेकार है.
अनंत सिंह बोले- नीतीश थे तो जेडीयू थी
सिंह ने कहा कि नीतीश थे तो जेडीयू थी. नीतीश नहीं तो जेडीयू भी नहीं. हमने कौन-सी गलती की थी, जो पार्टी से निकाल दिया गया. अगर कोई आदमी नेता होता तो ऐसा नहीं करता. हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी, हर काम किया. पार्टी के चलते हम पूरी तरह बर्बाद हो गए. अब निकाल दिया तो बढ़िया ही किया. उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी.
बेटी की शादी को लेकर क्या बोले अनंत सिंह?
अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. शादी को भव्य और यादगार बनाने के लिए शाही तैयारियां की जा रही हैं. करोड़ों रुपये की लग्जरी गाड़ियां, भव्य पंडाल, घुड़दौड़ और लाखों लोगों के भोज की चर्चाओं के बीच शादी का खर्च भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
अनंत सिंह से जब बेटी की शादी में होने वाले भारी-भरकम खर्च को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका ज्यादा खर्च नहीं होता, क्योंकि उनके बहुत सारे दोस्त हैं. यानी शादी की तैयारियों में दोस्तों का भी सहयोग मिल रहा है. कोई थार दे देता तो कोई शामियाना लगा देता है.
4 दिसंबर से पहले करेंगे सरेंडर
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. इस मामले में अनंत सिंह को आरोपी बनाया गया. जेल में रहते हुए ही उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था. इसके बाद पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर मार्च 2026 में वह जेल से बाहर आए थे.
हालांकि, 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी और उन्हें सरेंडर करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने इसके लिए 4 दिसंबर तक का समय दिया है. अनंत सिंह ने कहा कि फिलहाल उन्होंने सरेंडर को लेकर अलग से कोई तैयारी नहीं की है. अभी पूरा परिवार बेटी की शादी में व्यस्त है. 25 नवंबर को शादी होने के बाद वह सरेंडर करेंगे. जेल से बाहर आने के बाद बिहार का दौरा करेंगे और फिर अपनी आगे की राजनीतिक दिशा का खुलासा करेंगे. बता दें, अनंत सिंह ने यह बातें एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहीं.
विधानसभा नहीं, लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा’, अनंत सिंह बोले- जदयू से निकाले जाने का कोई गम नहीं, जेल से बाहर आने बाद घूमूंगा बिहार
Related Posts
Add A Comment
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us
