रांचीः झारखंड की राजधानी में तीन पेट्रोल पंप और एक सीएनजी स्टेशन में लूट मचाने में शामिल गिरोह के दस अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार अपराधियो के पास से हथियार ,लूट के पैसे भी बरामद किए गए है.
अपराध की इन घटनाओं के खुलासा के लिए एसएसपी ने एक एसआईटी गठित की थी.
इस मामले को लेकर रविवार को रांची के सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एमपी एसपी प्रवीण पुष्कर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है कि दस अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कई के खिलाफ पहले से अपराध के मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तार अपराधियों में जहीर उर्फ खान, फरहान खान उर्फ बब्लु, शेख जीमल, अरसलान खान, मो० फैजान, सोएब अंसारी, सहबाज सलमान, कासिफ युसूफ, शेख मुज्जमिल उर्फ माखन एवं राजा खान उर्फ खानता शामिल हैं.
रूरल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पुंदाग पेट्रोल पंप, बीआईटी ओपी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप, टाटीसिलवे स्थित गेल सीएनजी पंप पर लूटपाट के अलावा डोरंडा थाना क्षेत्र के एक दुकान में लूटपाट तथा ओरमांझी थाना क्षेत्र के मेहता होटल के पास एक दुकान में लूटपाट एवं दुकानदार को चाकू मारने की घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है.
