रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेका राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने उनका हाल जाना और चिकित्सा के बारे में भी जानकारी ली. सीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
सोमवार को पलामू दौरे पर गए वित्त मंत्री हरारत महसूस करने के बाद रांची लौटे. रांची में उनकी परेशानी बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लू लगने की वजह से उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया है. और अब वे ठीक महसूस कर रहे हैं. हाल ही में वे बंगाल चुनाव में पार्टी का प्रचार करने गए थे. भाग-दौड़ की वजह से तबीयत बिगड़ने के संकेत मिले हैं.
इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची के विधायक सीपी सिंह, पूर्वव मंत्री अमर कुमार बाउरी भी वित्त मंत्री का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे.
सेंटेविटा अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वित्त मंत्री की स्थिति फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है. कई जांच भी कराई गई है.
