Browsing: Radha Krishna Kishor

दिल्ली/रांचीः भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन “विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण” में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य के हितों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दलीय राजनीति से ऊपर उठकर आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष सहयोग देना अनिवार्य है. यह सम्मेलन 18–19 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री एवं सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ. झारखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण राज्य को 20,000 से 22,000…

Read More

रांचीः वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर डॉ. दिनेश कुमार सिंह को पलामू स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में जो अनियमितताएं हुई हैं, उनसे संबंधित साक्ष्य को कुलपति नष्ट कर सकते हैं. इसलिए उनके कुलपति पद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार वापस लेने की जगह उन्हें पद से पूरी तरह मुक्त किया जाना चाहिए। मंत्री ने इसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है. वित्त मंत्री ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के अक्टूबर…

Read More

रांचीः झारखंड के वित्त तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो को पत्र लिखकर विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली में ऐसे प्रावधान जोड़ने का सुझाव दिया है, जिसके तहत विधायकों के साथ जानबूझकर अपमानजनक या अशिष्ट व्यवहार करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की जा सके. मंत्री ने कहा है कि विधायक जनता के प्रतिनिधि होने के नाते सदन के भीतर विधायी दायित्व निभाने के साथ निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सदन के बाहर भी अधिकारियों से…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें सूत्रों के हवाले और ब्रेकिंग के जरिए बताया जा रहा है कि वार्ता के लिए सरकार ने चार मंत्रियों और कुछ अधिकारियों की कमेटी बनाई है. मीडिया के सवालों पर वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, ‘ऐसी कोई कमेटी नहीं बनाई गई है. मंत्रियों का एक समूह जरूर बनाया गया है, जिसमें दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव और चमरा…

Read More

रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा काफिले में एक अतिरिक्त गाड़ी बढ़ा दी गई है. इस नए आदेश के बाद अब वित्त मंत्री की सुरक्षा में कुल तीन एस्कॉर्ट गाड़ियां तैनात रहेंगी. काफिले में गाड़ियां बढ़ाये जाने पर मंत्री की अफसरों से नाराजगी खत्म हो गई है. राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा के निर्देश के बाद आईजी प्रोविजन की ओर से गाड़ी बढ़ाये जाने के बाबत आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है. नए आदेश के तहत वित्त मंत्री के काफिले के साथ अब तीन बोलेरो जीप एस्कॉर्ट के रूप में चलेंगी. सीएम हेमंत के प्रति…

Read More

रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री के द्वारा व्यवस्था और ब्योक्रेट्स का जनप्रतिनिधियों के प्रति रवैये को लेकर कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र के बाद बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने राधाकृष्ण किशोर के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. भानू प्रताप शाही ने कहा है कि एक कैबिनेट मंत्री का इस तरह खुद को लाचार महसूस करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है. भानु प्रताप शाही ने पत्र में सवाल उठाया कि यदि सचिवालय में बैठे कुछ अधिकारी किसी कैबिनेट मंत्री के पद की गरिमा को चुनौती देने का साहस कर रहे हैं तो यह…

Read More

पलामूः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दो दिनों के दौरे पर पलामू पहुंचे हैं. वे बिना सुरक्षा के ही दौरे पर गए हैं. उन्होंने कहा है कि जब सुरक्षा वापस कर दी है, तो क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अकेले ही आना था. सो चले आए. सुरक्षा को लेकर विभाग के अधिकारी और झारखंड पुलिस के साथ बना जिच कब खत्म होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बात पत्र के माध्यम से राज्य के पुलिस महानिदेशक को बता दी है. मेरा कोई व्यक्तिगत स्वार्थ तो है नहीं. जब उनके ही विभाग का एक…

Read More

रांचीः अपनी सुरक्षा को लेकर तल्ख तेवर दिखाने वाले और सरकार के अंदर कथित मतभेद को लेकर तमाम किस्म की चर्चाओं के बीच राधाकृष्ण किशोर ने वित्त सचिव को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2026 27 के बजट का अनुरूप राज्य की राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पत्र में राज्य के आंतरिक संसाधनों को बढ़ाने केंद्रीय अनुदान की प्राप्ति में तेजी लाने के साथ ही कहा है कि राजस्व प्राप्ति के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत दक्ष और विभिन्न परीक्षित्रों के विशेष साड़ियों की टीम गठित कर राज्य…

Read More

पलामूः पलामू के पंडवा प्रखंड के सिक्का कला गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की कुछ दिनों के अंतराल में हुई मौत के मामले में सरसों तेल की जांच में हानिकारक रसायन आर्गेमोन के बीज की मिलावट की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने मृतक परिवार के घर से सरसों तेल जब्त कर जांच के लिए नामकुम, रांची स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा था. जांच रिपोर्ट में प्रभावित परिवार के घर से जब्त किए गए सरसों तेल के नमूने में भारी मिलावट पाई गई है. प्रयोगशाला ने इस तेल को इंसानों के खाने के लिए पूरी तरह असुरक्षित…

Read More

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही, अंगिका सहित क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को शामिल करने की मांग पर नए सिरे से विचार/अध्ययन करने के लिए सरकार ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. यह समति भाषा संबंधी मामलों पर विचार/अध्ययन करने के पश्चात नियमावली में जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषा को सम्मिलित या विलोपित करने के बिंदु पर अनुशंसा करेगी. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस कमेटी में श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और…

Read More