लातेहार: झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को लातेहार एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें पलामू की डीआईजी कौशल किशोर भी शामिल थे.
इस दौरान उन्होंने पुलिस के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल, नक्सल विरोधी अभियान, ट्रैफिकिंग, मिसिंग, अफीम की खेती जैसे विषयों पर स्थिति की समीक्षा की गई है.
इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण कर विकास की मुख्य धारा में जुड़ने की अपील की. .
अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण
बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि लातेहार दौरे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने का मुख्य उद्देश्य क्राइम पर पूरी तरह कंट्रोल करना ही है. इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर व्यापक रूप से चर्चा की गई.
ह्यूमन ट्रैफिकिंग या मिसिंग जैसे मामले में लातेहार जिले के पुलिस अधिकारियों का कार्य सकारात्मक रहा है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ भी लातेहार पुलिस काफी बेहतर कार्य कर रही है, जिससे नक्सलवाद भी लगभग समाप्त हो गया है. इसके अलावा अफीम की खेती के खिलाफ भी लातेहार जिले में लगातार कार्रवाई हुई है, जिससे अफीम की खेती पर भी अंकुश लगा है.
