कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है और उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम जारी रखने को कहा है.
सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा स्वीकार होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी कल या रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की घोषणा कर सकती है.
इस बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार सुबह अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के साथ 10, जनपथ स्थित आवास पर राहुल गांधी से मुलाक़ात की.
इस मुलाक़ात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि सिद्धारमैया राज्यसभा की सीट की पेशकश पहले ही ठुकरा चुके हैं.
सिद्धारमैया कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपनी आगे की राजनीतिक भूमिका पर चर्चा करेंगे.
सिद्धारमैया यह भी कह चुके हैं कि वह कर्नाटक में ही रहना चाहते हैं और पार्टी आलाकमान की ओर से सुझाई गई किसी केंद्रीय जिम्मेदारी में उनकी ख़ास दिलचस्पी नहीं है.
