रांचीः रांची शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एसएसपी राकेश रंजन की सख्ती के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज की है. कार्रवाई के तहत एक ही दिन में 3335 चालान काटे गए. इनमें सबसे ज्यादा हेलमेट नहीं पहनने के मामले हैं.
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन, ऑटो और टोटो (ई-रिक्शा) की कड़ाई से जांच की गई.
इस दौरान मोटरयान अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसके तहत कुल 3335 चालान काटे गए.
किन नियम के उल्लंघन पर कितने चालान
बिना हेलमेट: 1804 चालान
नो पार्किंग, सड़क पर पार्किंग: 1200
अतिरिक्त सवारी: 49
बिना वर्दी के ड्राइव : 48
गलत दिशा में ड्राइविंग: 47
बिना ड्राइविंग लाइसेंस: 36
नो एंट्री का उल्लंघन: 38
ओवर स्पीड: 30 चालान
पीछे बैठी सवारी के नियम: 21
फिक्सचर लाइट: 16
प्रेशर हॉर्न: 12
टू व्हीकल: 07
सीट बेल्ट नहीं लगाना: 06
देर रात तक अभियान
गौरतलब है कि रविवार और सोमवार की रात रांची के विभिन्न चौक-चौराहों पर दूसरे दिन भी रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया. इससे पहले ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत रविवार को 15 से अधिक लोगों पर हुई कारवाई हुई. वहीं, दूसरे दिन सोमवार को अब तक आधे दर्जन से अधिक लोग पकड़े गए, जो नशे में गाड़ी चला रहे थे. रांची के ट्रैफिक एसपी ने लोगों से नशे में वाहन नहीं चलने की अपील की है.
