तृणमूल कांग्रेस में बगावत और बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच सांसदों के एक गुट ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात कर संसद में खुद के अलग बैठने की व्यवस्था मांगी है.
बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने आधिकारिक पुष्टि की है कि उनका गुट त्रिपुरा आधारित ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी’ में विलय कर रहा है, जिससे वे एनडीए को समर्थन दे सकें.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक काकोली घोष दस्तीदार ने कहा है, “ऑल इंडिया तृणमूल से चुने गए हम बीस सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की और अलग बैठने का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा, ये बीस सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से ज़्यादा हिस्सा हैं। हम नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय कर रहे हैं. आगे चलकर, हम देश के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे.”
एनसीपीआई पूर्वोत्तर की एक पार्टी है. इसका आधार त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्यों में है. इस पार्टी ने त्रिपुरा में 2023 का चुनाव लड़ा था. पार्टी ने चावमानु निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार उतारा था.
