रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने महाधिवक्ता के तौर पर पदभार संभाल लिया है. सोमवार को नए महाधिवक्ता के रूप में उन्होंने पदभार संभाला
इनसे पहले राजीव रंजन राज्य के महाधिवक्ता थे. उन्होंने रविवार को निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था. रविवार को ही रोहितश्य राय की नियुक्ति के बाबत अधिसूचना जारी की गई थी. योगदान की तिथि से अगले आदेश तक के लिए उनकी नियुक्ति की गई है.
कौन हैं रोहितश्य राय
46 साल को रोहितश्य राय प्रसिद्ध अधिवक्ता दिवंगत वीरेद्र नाथ राय (बीरू बाबू) के पुत्र हैं. उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज पुणे से 2003 में लॉ की डिग्री हासिल की है. सिविल मामलों के वे विशेषज्ञ माने जाते हैं.
राजीव रंजन क्या करेंगे
पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन ने इस्तीफे के कारण को निजी बताया है. साथ ही कहा है कि हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते रहेंगे. 2019 में जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने पर पहली बार उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था. इसके बाद दूसरी बार हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो वे अब तक महाधिवक्ता का दायित्व संभाल रहे थे.
