खूंटीः झारखंड में स्पेशल इंटेसिव रिविजन को लेकर जारी अभियान के तहत राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार खूंटी, तोरपा और तमाड़ क्षेत्र में आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचे.
उन्होंने आदिवासियों से जागरूकता को लेकर सीधा संवाद किया. कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जो एसआईआर की प्रक्रिया जरूर पूरी करें.
उन्होंने लोगों से ईन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करने पर जोर दिया. साथ ही कहा कि कोई दिक्कत महसूस हो तो बीएलओ -2 और बीएलओ सुपरवाइजर से संपर्क करें.
इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईआरओ, एईआऱओ, बीएलओ सुपरवाजर को निर्देश दिए हैं कि वे बीमार, वृद्ध, दिव्यांग पीवीटीजी समूह के पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकें.
तोरपा, खूंटी और तमाड़ क्षेत्र के कुछ जनजातीय समुदाय के लोगों के द्वारा ईन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करने से इनकार किए जाने की सूचना मिलने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया है.
उन्होंने क्षेत्रत्र भ्रमण के दौरान जनजातीय परिवारों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और ईन्यूमरेशन फॉमर् भरकर अपने बीएलओ को जमा करने के लिए प्रेरित किया.
के रवि कुमार ने ग्रामीणों से कहा, “मतदान प्रत्येक पात्र भारतीय नागिरक का संवैधानिक अधिकार है. मतदाता सूची से जुड़कर अपना मताधिकार सुरिक्षत करें. लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची में नाम दर्ज होना महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इसिलए सभी पात्र नागिरक समय पर अपना फॉर्म भरें और निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनें.
