Browsing: SIR in Jharkahand
जामताड़ाः जामताड़ा जिले के नारायणपुर अंचल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में फर्जी जाति और आवासीय प्रमाणपत्र का मामला सामने आया है. इस मामले में एक कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक (वीएलई) समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दावा-आपत्ति सुनवाई के दौरान सत्यापन के क्रम में तीन प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे. इसके बाद उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर नारायणपुर सीओ देवराज गुप्ता ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में नारायणपुर थाना में कांड संख्या 169/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक सिद्दीक मियां, मजीदन…
रांची- झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को स्पष्ट किया है कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं को सुनवाई के लिए ईआरओ कार्यालय या निर्धारित स्थल पर जाने की आवश्यकता नहीं है. मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) खुद घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेज जुटाएंगे और उन्हें ई-सीनेट पोर्टल पर अपलोड करेंगे, ताकि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पारदर्शी निर्णय लिया जा सके. हालांकि, जो मतदाता खुद ईआरओ कार्यालय आकर अपनी बात रखना चाहते हैं, उनके लिए वहां अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी. चुनाव आयोग…
रांचीः मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को झारखंड कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया. रांची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्चाचन पदाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया. प्रदर्शन में सरकार के मंत्री और कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई विधायक भी शामिल थे. इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों…
रांचीः झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार, 28 सितंबर को पार्टी के कार्यकर्ता राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे. रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के कार्यालय का घेराव किया जायेगा. केशव महतो कमलेश ने रविवार को रांची स्थित पार्टी ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग पर बीजेपी के कथित एजेंट के तौर पर काम करने और बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उसे “अनुचित” लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया.…
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की है. मंत्री का कहना है कि एसआईआर के नाम पर राज्य के गरीब, आदिवासी, दलित, मुस्लिम, मूलवासी और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. राज्य की बड़ी आबादी अपना काम-धंधा छोड़कर कागजों और दस्तावेजों के लिए भटक रही है और दहशत में जी रही है. इसके साथ ही मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. दरअसल, अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की एक खोजी (इनवेस्टिगेटिव) रिपोर्ट में दावा किया गया…
रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा-आपत्ति चरण की समय सीमा बढ़ाकर अब 30 सितंबर तक कर दी है. अब पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या प्रारुप मतदाता सूची में अपने नाम आदि में सुधार के लिए इस अवधि तक निर्धारित फार्म भर सकेंगे. राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके, इस उद्देश्य से यह अवधि विस्तार दिया गया है. पहले दावा-आपत्ति चरण की सीमा 15 सितंबर को खत्म हो रही थी. दावा-आपत्ति चरण की समय सीमा को दूसरी…
झारखंड में विशेष गहन पुरनरीक्षण की प्रक्रिया में तेजी के साथ अलग- अलग जिलों से सामने आती शिकायतों पर जांच भी तेजी से की जा रही है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार खुद हर शिकायत और गड़बड़ियों की मोनिटरिंग कर रहे हैं. साथ ही जिलो के उपायुक्तों के साथ ईआरओ और एईआरओ को आवश्यक निर्देश भेजे जा रहे हैं. जामताड़ा जिले में प्रारूप मतदाता सूची को लेकर एक ही मकान में 54 वोटरों के मामले में जिले के उपायुक्त आलोक कुमार ने मतदाता पंजीकरण अधिकारी और सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ERO और AERO) को जांच के आदेश…
जामताड़ाः जामताड़ा जिले में प्रारूप मतदाता सूची को लेकर भाजपा ने कथित तौर पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संदिग्ध प्रविष्टियों की जांच की मांग की है. भाजपा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-1 हरिमोहन मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मतदाता सूची में दर्ज कुछ प्रविष्टियों को लेकर सवाल उठाये. भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने दावा किया कि जीतूडांगाल मतदान केंद्र संख्या 243 के मकान नंबर एक में कुल 54 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. सुमित शरण ने कहा कि वर्तमान समय में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में सामने आ रही प्रत्येक…
रांचीः राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को राज्य के सभी जिलों के सीएससी प्रबंधको और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर विशेष गह पुनरीक्षण की समीक्षा की. उन्होंने एसआईआर से जुड़े अफसरों को निर्देश दिए हैं कि पाकुड़ के बरहरवा और साहिबगंज के सीएससी से मिली गड़बड़ी जैसी पुनरावृति कतई नहीं हो. इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर के लिए विशेष रूप से कोई नया जाति प्रमाण पत्र या आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत नहीं है. सत्यापन कार्य नागरिकों के पास पहले से मौजूद वैध दस्तावेजों और अभिलेखों के आधार पर…
झारखंडः बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अवैध तरीके से फॉर्म-7 भरने का आरोप, सत्तारूढ़ दलों ने जांच की मांग की
रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ दलों ने मुख्य विपक्ष बीजेपी के नेताओं पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दौरान विभिन्न जिलों में अवैध तरीके से फॉर्म 7 भरने का रोप लगाया है. शुक्रवार को सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की. भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के एजेंटों (BLA) के पास बड़ी संख्या में कथित तौर पर अवैध तरीके से भरे गए फॉर्म-7 मिलने का आरोप लगाया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us