बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर पोस्ट कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ़ की है.
पेपर लीक, शिक्षा में सुधार तथा नीट के सवाल पर जंतर-मंतर समेत देश के कई हिस्सों में विद्यार्थियों तथा युवाओं के जारी स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है.
इसके बाद नितिन नबीन ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने और ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा भी उन्होंने कई अहम पहलों को आगे बढ़ाया.”
“बड़े हितों को प्राथमिकता देते हुए, उनके पद छोड़ने के निर्णय से सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा के उच्चतम मानकों का परिचय मिलता है. पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान जी के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है.”
नितिन नबीन ने भविष्य के लिए धर्मेंद्र प्रधान को शुभकामनाएं भी दीं.
