रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ दो हफ्ते से आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा घेराव करने निकले हैं. इस घेराव में हजारों छात्र शामिल हैं. विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों की मार्च में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल हुए.
पिछले 9 दिनों से अनशन पर चल रहे देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से आंदोलन स्थल पर पहुंचे. इसके बाद वह स्ट्रेचर पर लेटकर छात्रों के साथ विधानसभा घेराव मार्च में आगे बढ़ रहे है.
इससे पहले अनशन स्थल पर मेडिकल टीम ने देवेंद्र के स्वास्थ्य की जांच की सेहत को देखते हुए प्रदर्शन में शामिल होने से बचने की सलाह दी, पर वे नहीं माने.
अपने समर्थकों के साथ देवेंद्र एक एंबुलेंस पर विधानसभा घेराव में शामिल छात्रों के बीच पहुंचे. वहां आंदोलन का समर्थन किया.
इस बीच छात्रों ने विधायक जयराम महतो को गोद में उठा लिया. इसके बाद छात्र विधानसभा परिसर में जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे. .
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार उन्हें रोक नहीं पाएगी. वे एंबुलेंस से यहां पहुंचे है और अब स्ट्रेचर पर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की मांगों को सरकार को स्वीकार करना ही होगा. सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे.
