रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित वर्तमान एवं पूर्व की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के संदर्भ में प्राप्त शिकायतों के आलोक में एसआईटी जांच जारी है.
सीआईडी के अनुसंधान के क्रम में सरकार के समक्ष जो तथ्य लाए गए हैं एवं विभिन्न माध्यमों से जो सुझाव मिले हैं इसे केंद्र में रखते हुए सरकार ने परीक्षाओं में सुधार के लिए तीन अहम निर्णय लिए हैं. सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इन निर्णय पर सहमति जतायी गई है.
जीपीएससी- जेएसएससी में अनियमितता एवं कदाचार को लेकर दर्ज कांड की सुनवाई हेतु सरकार हाईकोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का अनुरोध करेगी.
जेपीएससी जेएसएससी में परीक्षा रिफॉर्म पर वृहद अध्ययन हेतु आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें अन्य अधिकारी के साथ प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक सदस्य के रूप में रहेंगे. यह कमेटी अगले दो माह में अपना प्रतिवेदन सरकार को सौंपेगी.
इस बाबत कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 18 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी है.
