तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ़ विजय की पार्टी टीवीके की विधायक कनिमोझी संतोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी ने विजय को मुख्यमंत्री बनाया है. इसी तरह 2029 में वो विजय का हाथ पकड़कर उन्हें प्रधानमंत्री भी बनाएंगे.”
कनिमोझी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलके में हलचल है. दरअसल,
टीवीके की विधायक का बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस और टीवीके के बीच बयानबाज़ी चल रही है.
टीवीके के कई मंत्री मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय को “भविष्य का प्रधानमंत्री” बता रहे हैं.
18 अगस्त को विधानसभा में मानव संसाधन प्रबंधन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मंत्री सरथकुमार ने कहा, “सीएम विजय भविष्य में प्रधानमंत्री बनेंगे.”
22 अगस्त को विरुधुनगर में आयोजित एक निजी रोज़गार मेले में समाज कल्याण मंत्री जगदीश्वरी शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने कहा, “आज के सीएम, कल के पीएम. भविष्य में सिर्फ हमारी ही सरकार होगी.”
इस पर तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मणिकम टैगौर ने कहा है कि टीवीके के लोग अभी भी प्रशंसक मंडली वाली मानसिकता में जी रहे हैं.
