रांचीः झारखंड में चतरा से एलजेपी (आर) के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के कथित तौर अगवा किए जाने की सूचना मिलने के बाद रांची की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बरामद कर लिया है.
पुलिस ने विधायक पुत्र से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा है.
विधायक के बेटे सौरभ रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं.
सोमवार को दिन में विधायक ने रांची पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे सौरभ को कुछ लोग कॉलेज के गेट के पास से स्कॉर्पियो वाहन में अपने साथ ले गए है. इससे पहले उसके साथ मारपीट की गई है.
इस मामले में सोशल मीडिया और कई न्यूज पोर्टल पर खबर चलने लगी कि विधायक के बेटे का अपहरण कर लिया गया है. भाजपा के प्रमुख नेता कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे.
हालांकि विधायक पुत्र के अगवा किए जाने की सूचना पर रांची पुलिस तत्काल हरकत में आई. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहाँ से सौरभ की एक थार गाड़ी बरबाद हुई है.
इस बात ये भी जानकारी मिल रही है कि विधायक पुत्र के दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और फिर मारपीट हुई. कई लोगों को नशे की हालत में देखा गया है. एक वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर कथित तौर पर वायरल है.
रांची पुलिस ने क्या है
रांची पुलिस ने बताया है कि सोमवाार को सूचना प्राप्त हुई कि एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के सामने कुछ व्यक्ति काले रंग स्कॉर्पियो से पहुंचे और चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायकजनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के साथ मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं.
घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों को सील करते हुए विभिन्न स्थानों पर सघन एंटी क्राइम चेकिंग प्रारंभ की गई. स्थानीय विधानसभा थाना की पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में विधायक के अपहृत पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया हैहै. मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है .
