झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गढ़वा के पीडीजे मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार तथा डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाये जाने की अनुशंसा की थी.
कॉलेजियम की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
जजों की संख्या 16 हुई
उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित 13 न्यायाधीश कार्यरत थे. तीन नये न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है. जबकि हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं.
