केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने की मंजूरी दी है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज कैबिनेट की बैठक में सबसे पहला फैसला करीब 11 लाख 40 हज़ार से ज़्यादा रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने का था. यह सभी मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है.”
उन्होंने कहा कि वो दिन-रात मेहनत करते हैं. जब बाकी लोग त्योहार मनाते हैं, तब भी वे पटरियों पर, आम लोगों के बीच या वर्कशॉप में अपना काम करते रहते हैं.
उन्होंने कहा, “यह बोनस ऐसे ही सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए है, इस बोनस पर कुल करीब दो हज़ार नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे. रेलवे में बड़े पैमाने पर भर्ती भी चल रही है. करीब एक लाख 65 हज़ार पदों पर भर्ती निकाली गई है और इनके लिए परीक्षाएं जारी हैं.”
