Author: Fact File
रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे
रांचीः केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को दोपहर में झारखंड की राजधानी में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. लोकापर्ण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. केंद्रीय मंत्री अभी तुरंत रांची पहुंचे हैं. यहां से वे गढ़वा जा रहे हैं. वहां राजमार्ग से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास होना है. इसके बाद वे रांची में फ्लाई ओवर का लोकार्पण करेंगे. उधर गढ़वा में वे 1129.48 करोड़ रुपये की लागत से बने गढ़वा बाइपास सड़क का उद्घाटन करेंगे. छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी बेहद…
रांचीः देवघर में राजकीय श्रावणी मेला को लेकर राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में उन्होंने राज्य मुख्यालय से लेकर जिले के अधिकारियों से भगदड़ की स्थिति नहीं बने, इसके लिए तय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने कहा है कि श्रद्धालु एक जगह अधिक संख्या में इकट्ठे नहीं हों, इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनायें कि वे छोटे-छोटे समूह में रहें. सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मी शिफ्ट बदलने पर तभी अपना स्थान छोड़े, जब उनके विकल्प मौजूद हो जाएं. भीड़ नियंत्रण के लिए एआई…
रांचीः झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य सरकार की जांच एजेंसी- एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) विधु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. विधु गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं. शराब घोटाले को लेकर एसीबी ने 20 मई को केस दर्ज किया था. इसी दिन राज्य के वरिष्ट आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में रिटायर आईएएस अधिकारी और पूर्व उत्पाद सचिव अमित प्रकाश को पिछले 19 जून को गिरफ्तार किया गया था. अब तक…
रांची: मरांगबुरु फाउंडेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से प्रसिद्ध पारसनाथ पर्वत को संथाल आदिवासी समुदाय का तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने उस क्षेत्र की सुरक्षा, प्रबंधन, निगरानी और नियंत्रण की जिम्मेदारी ग्राम सभा को सौंपने की जरूरत बताई है. फागु बेसरा के नेतृत्व में मरांग बुरू फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है. झारखंड के गिरिडीह जिले में पारसनाथ पर्वत को संथाल आदिवासियों का समूह मरांगबुरु पर्वत के रूप में मानता रहा है. राजभवन पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से अनुरोध किया है कि वे इस पवित्र…
रांचीः झारखंड आंदोलनकारी और राजनीतिक कार्यकर्ता जेम्स बॉन खलखो का निधन हो गया है. वे हटिया से बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल के करीबी थे. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया. रातू प्रखंड के चितरकोटा के रहने वाले जेम्स बॉन खलखो पूर्व में आजसू के रांची जिला अध्यक्ष भी रहे हैं. 2014 में नवीन जायसवाल के आजसू से अलग होने के समय जेम्स भी आजसू से हटकर नवीन के साथ हो गए थे. ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक का कामकाज वही संभालते थे. जेएमएम के नेता आशुतोष गोस्वामी दुख प्रकट करने के साथ बताते हैं कि जेम्स की…
रांचीः पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के सिर में चोट के बाद इलाज के लिए उन्हें रांची के एक प्राइवेट अस्पताल क्यूरेस्टा में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमल लकड़ा के स्वास्थ्य को लेकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है. उनके निर्देश पर राज्य के खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार, विमल लकड़ा को देखने अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से लकड़ा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और इलाज में विशेष ध्यान देने को कहा. इसके साथ ही लकड़ा के परिजनों को हर संभव सहायता…
चाईबासाः सीआरपीएफ 60 बटालियन और चाईबासा पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के टोटों थाना अंतर्गत हुसिपी के आसपास जंगली-पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए करीब 18,000 डेटोनेटर बरामद किया. बरामद डेटोनेटरों को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक चाईबासा को सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के पास गोला-बारूद छुपा कर रखे हैं. इस इनपुट के आधार पर चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके…
रांचीः रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के बिजली बिल पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि झारखंड में तो ऐसा लग रहा है जैसे सरकार नगर निकायों से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है. एक तरफ नगर निगम ने प्रथम तिमाही में 39 करोड़ रूपये होल्डिंग टैक्स में वूसला है दूसरी तरफ फिर से पांच फ़ीसदी सरचार्ज लेने की तैयारी है. यह समझ से परे है कि आखिर राज्य सरकार जनता से…
गोड्डाः झारखंड के साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में हुल दिवस के दिन 30 जून को पुलिस और आदिवासियों के एक समूह के बीच हुई झड़प के मामले में गोड्डा जिले की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र से की गई है. इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति का नाम सुधीर कुमार है, जो जमशेदपुर का रहने वाला है. दूसरा…
खूंटीः बिरसा कॉलेज, खूंटी की प्रभारी प्राचार्या जी कीड़ो के सेवानिवृत्त होने पर कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी. इसके साथ ही सभी ने प्राचार्या कीड़ो के कार्यकाल को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कॉलेज के शिक्षक डॉ चंद्रकिशोर भगत को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है. इस मौके पर प्रकाश टुटी ने कहा कि प्राचार्या कीड़ो ने बिरसा कॉलेज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने विद्यार्थियों के कल्याण और समग्र विकास को सदैव प्राथमिकता दी, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us