Author: Fact File
जमशेदपुरः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई (XLRI) सभागार में डूरंड कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण किया. उन्होंने इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है. उन्होंने कहा कि डूरं[ड कप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का हिस्सा बनना झारखंड की खेल संस्कृति के लिए मील का पत्थर साबित होगा. डूरंड कप केवल एक फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक खेल विरासत का प्रतीक है. गौरतलब है कि डूरंड कप के कुछ मैच जमशेदपुर में भी होने हैं. राज्यपाल ने कहा कि डूरंड कप 2025 का आयोजन जमशेदपुर में भी होना इसका प्रमाण है…
उच्चतम न्यायालय बिहार में चुनाव आयोग द्वारा किए गए विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई करेगा. यह याचिकाएं राजद सांसद मनोज झा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) सहित अन्य ने दायर की हैं. इस मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, शादाब फरासत और गोपाल शंकरनारायणन ने सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की. न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष दलील देते हुए वरिष्ठ वकीलों ने कहा, “चुनाव आयोग के फैसले से लाखों मतदाताओं, खासकर महिलाओं और…
रांचीः समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल वेस्टर्न पार्क हेहल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और कला का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पहलगांव की घटना को सुंदर और भावनात्मक रूप से चित्रित किया , जिसमें आतंकियों द्वारा नव विवाहित हिंदू जोड़ों को कैसे निशाना बनाया गया. इसके अलावा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले को लेकर भी कई बच्चों ने चित्रांकन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के…
रांचीः रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के आनंदी गांव के रहने वाले लाइनमैन उमेश महतो की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर हंगामा किया. मौके पर राज्य सभा के सांसद आदित्य प्रसाद साहू भी पहुंचे. उन्होंने ऊर्जा विभाग के सचिव अविनाश कुमार से बात की. इसके बाद कार्यपालक अभियंता मौके पर पहुंचे. सांसद ने लापरवाही को लेकर गहरी नाराजगी जताई. ग्रामीणों से वार्ता के बीच उमेश महतो के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा, घर के एक सदस्य…
सारण: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को सारण में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की. चिराग पासवान की इस घोषणा के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा में उन्होंने कहा, “आज सारण की इस पवित्र धरती से मैं आप सभी के सामने घोषणा कर रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा. मैं बिहार के लोगों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के…
रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो के द्वारा टॉपरों को सम्मान दिए जाने को लेकर अभ आठ जुलाई को समारोह का आयोजन होगा. इसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. पहले यह कार्यक्रम डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह स्टेडियम में सात जुलाई को होना था. जयराम कुमार महतो ने सोशल मीडिया के फेसबुक अंकाउंट पर राज्यपाल के शिरकत करने और तारीख आगे बढ़ाने की जानकारी दी है. इस समारोह में वे अपने विधानसभा क्षेत्र के मैट्रिक और इंटर के टॉप टेन विद्यार्थियों के बीच तीन महीने के…
रांची: चाईबासा के सारंडा जंगल में माओवादियों द्वारा लगाए गए संदिग्ध आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए छह वर्षीय जंगली हाथी ‘गदरू’ की गहन उपचार प्रयासों के बावजूद दुखद रूप से मौत हो गई. हाथी को दस दिन पहले घायल अवस्था में जंगल में घूमते हुए देखा गया था. ऐसा माना जाता है कि गदरू को 24 जून को चोटें आईं थीं. शुक्रवार को उसका पता लगा फिर उसका प्राथमिक उपचार किया गया था. शनिवार को वन्यजीव संस्था वनतरा की विशेषज्ञ टीम ने हाथी का रेस्क्यू किया. उसे जंगल से निकालकर जराइकेला लाया था जहां उसकी हालत नाजुक…
रांची : सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने रांची में साइबर अपराध में संलिप्त सात एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित ओलिव गार्डन होटल से उक्त नेटवर्क को संचालित कर रहे थे. लोगों निवेश का झांसा देकर घोटाला, डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी गतिविधियों में संलिप्त होने के साथ म्यूल बैंक खातों की व्यवस्था कर चीनी ठगों की मिलीभगत से अवैध ट्रांजेक्शन कर रहे थे. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 12 मोबाइल, 11 लैपटॉप, 14 एटीएम, चेक बुक के साथ ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम के 60 से अधिक चैट बरामद किए गए हैं.…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की टीम ने कथित फर्जी ट्रेनिंग सेंटर पर छापा मारा है. नामकुम के केतारी बागान घाट रोड स्थित RHI Nature Wellness Private Limited के खिलाफ पुलिस को सूचना मिली थी कि इस सेंटर में युवाओं को नौकरी और ट्रेनिंग के नाम पर ठगी का गोरखधंधा चल रहा है. दूसरी तरफ कंपनी का दावा था कि वह एग्रीकल्चर, कॉस्मेटिक और हेल्थकेयर से जुड़े प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग कर रही है. जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार हुए एक छात्र ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी, मामले का…
भारत वित्त वर्ष 2025-26 में 1.15 बिलियन टन का रिकॉर्ड कोयला उत्पादन हासिल करने की राह पर है. यह जानकारी शनिवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई. केयरएज रेटिंग्स द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, देश का घरेलू कोयला उत्पादन वित्त वर्ष 2025 में 1,047.6 मिलियन टन के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया, जो पिछले पांच वर्षों में 10 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ रहा है. यह वृद्धि कोयला खनन को अधिक कुशल और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नीतिगत सुधारों की एक सीरीज के तहत देखी जा रही है. खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us