Author: Fact File

खूंटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण पूर्व उपलोकसभा अध्यक्ष कड़िया मुंडा ने अपने संदेश में संघ की सौ वर्षों की यात्रा को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की मिसाल बताया है. कड़िया मुंडा ने कहा है कि संघ का 100 वर्षों का यह सफर केवल समय नहीं, यह राष्ट्र पुनरुत्थान की अमरगाथा है. यह उस दीपशिखा का प्रकाश है, जो केवल स्वयंसेवकों को नहीं, सम्पूर्ण समाज को दिशा देता है। संघ एक जीवनशैली है, जहां विचार जीवित रहते हैं और समर्पण सर्वोपरि होता है. 91 वर्षीय कड़िया मुंडा ने कहा…

Read More

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंबई में शनिवार को एक साथ मंच साझा किया है. दोनों भाइयों की राजनीतिक विरासत समान रही है, लेकिन दो दशक पहले ही राज ठाकरे ने अपनी अलग राह चुन ली थी. अब दोनों भाई एक ही मंच पर साथ आए तो उद्धव ने ऐलान कर दिया कि दोनों के बीच दूरियां खत्म हो चुकी हैं और वह साथ रहने के लिए राज ठाकरे के साथ आए हैं. हिंदी को अनिवार्य करने के फै़सले का विरोध होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इसे रद्द…

Read More

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में कुजू स्थित सीसीएल की करमा परियोजना की खुली खदान में शनिवार तड़के कथित अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में तीन लोग घायल हैं. सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. बड़ी तादाद में स्थानीय लोग चाल के पास पहुंचे हैं. उधऱ आक्रोशित ग्रामीणों, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों ने सीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए करमा पीओ कार्यालय के समक्ष शव रखकर…

Read More

राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग से मुलाक़ात की है. मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा, “हम लोगों की चिंता है कि मतदाताओं के नाम पहले वोटर लिस्ट से, फिर राशन लिस्ट से और फिर पेंशन लिस्ट से हटाए जाएंगे.” उन्होंने बताया कि हमने चुनाव आयोग के सामने कई सवाल रखे हैं. आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा, “बिहार के चुनाव आयोग को कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है. निर्णय लेने का अधिकार दिल्ली वालों को है और हम सब जानते हैं…

Read More

मनोहरपुरः झारखंड के सारंडा जंगल में घायल हाथी का वन विभाग ने पता कर लिया है. हाथी के रेस्क्यू के लिए गुजरात के वनतारा से टीम को बुलाया गया है. इसके बाद घायल हाथी का मुकम्मल इलाज शुरू हो सकेगा. सारंडा वन प्रमंडल के डीएफओ अभिरूप सिन्हा ने शुक्रवार को मनोहरपुर वन विश्रामागार में प्रेस कांफ्रेंस मे जानकारी दी है कि घायल हाथी सारंडा के एक नाला के समीप मिला है. वहां चाईबासा के अलावा राउरकेला और क्योंझर की वेटनरी टीम मौजूद है. घायल हाथी को फिलहाल प्राथमिक उपचार कर दवा खिलाई गई है. गुजरात के वनतारा से आ रही…

Read More

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के तीन सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और दस्ते से जुडे 13 पर्चे बरामद किए हैं. खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उग्रवादी संगठन के सक्रियता की जानकारी मिलने के बाद तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्तोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई थी.…

Read More

रांचीः केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रांची में बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण किया. इस परियोजना के निर्माण में 558 करोड़ खर्च हुए हैं. रातू रोड स्थित ओटीसी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शिरकत करने पहुंचे नितिन गडकरी का लोगों ने शानदार स्वागत किया. नितिन गडकरी ने गुरुवार को ही झारखंड में 6300 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है. रांची से पहले वे गढ़वा गे थे, जहां कई परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया. रांची में उन्होंने कहा कि आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से झारखंड के विकास को गति मिलेगा. रांची…

Read More

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग शहर में ‘श्री ज्वेलर्स’ नामक प्रतिष्ठान पर दिनदहाड़े फायरिंग करने और इसके बाद शहर के कई ज्वेलर्स को धमकी भरे कॉल करने वाले आपराधिक गिरोह के 9 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इन्हें उस वक्त दबोचा गया, जब ये शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों के पास से 9 एमएम और 7.65 एमएम के दो पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पकड़े गए सभी नौ बदमाश उत्तम…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके साथ ही राज्यपाल ने उपस्थित चिकित्सकों से विमल लकड़ा के उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की. राजभवन से जारी रिलीज के मुताबिक उन्होंने कहा कि विमल लकड़ा ने हॉकी के क्षेत्र में देश एवं राज्य को गौरवान्वित किया है. सभी राज्यवासी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं. गौरतलब है कि…

Read More

रांचीः केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को दोपहर में झारखंड की राजधानी में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. लोकापर्ण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. केंद्रीय मंत्री अभी तुरंत रांची पहुंचे हैं. यहां से वे गढ़वा जा रहे हैं. वहां राजमार्ग से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास होना है. इसके बाद वे रांची में फ्लाई ओवर का लोकार्पण करेंगे. उधर गढ़वा में वे 1129.48 करोड़ रुपये की लागत से बने गढ़वा बाइपास सड़क का उद्घाटन करेंगे. छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से गुमला तक फोर लेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी बेहद…

Read More