Author: Fact File

रांचीः भाजपा समर्थित वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर निर्वाचित हुए हैं. उन्हें कुल 38 वोट मिले. नीरज कुमार के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार वार्ड 44 के पार्षद परमजीत सिंह को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें मात्र 15 वोट मिले. समाहरणालय सभागार में रांची के डिप्टी मेयर और बुंडू नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का निर्वाचन कराया गया. इससे पहले उपायुक्त ने रांची के मेयर रोशनी खलखो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलायी गयी. समाहरणालय परिसर में दिन भर सुबह से ही गहमागहमी देखने को मिली. वहीं,…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए बहुचर्चित टेंडर घोटाले, कमीशनखोरी तथा मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में और 12 इंजीनियरों को आरोपी बनाया है. इसके साथ ही ईडी की जांच में यह स्थापित हुआ है कि लगभग 3048 करोड़ के टेंडर के निष्पादन में 90 करोड़ से अधिक के कमीशन तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, तत्कालीन विभागीय सचिव तथा चीफ इंजीनियर व उनके मातहत इंजीनियरों ने लिए. ईडी की जांच में यह भी स्थापित हुआ कि ग्रामीण कार्य विभाग, जेएसआरडीए के भीतर एक व्यवस्थित कमीशन-रिश्वतखोरी का रैकेट चल रहा था,…

Read More

खलारीः खलारी कोयलांचल में सक्रिय उग्रवादी संगठन टीपीसी के पांच अपराधियों को पिपरवात थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, लेवी वसूली के पर्चे और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बेंती मैदान के पास टीपीसी के उग्रवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर पांचों को दबोच लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में में सुरेंद्र कुमार उर्फ लंबू, अशोक कुमार गंझू, हरीश…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को प्रश्न काल की कार्यवाही सदन में शांतिपूर्ण ढंग से चली. बजट सत्र के अंतिम दिन सदन ने वीबी-जी-राम जी जी के बदले मनरेगा योजना को ही जारी रखने का संकल्प पारित किया. अब इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. इससे पहले झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने यह संकल्प लाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिनियम झारखंड सरकार के साथ साथ यहां की ग्रामीण जरुरतों के लिहाज से सही नहीं है. संकल्प पर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने गैर सरकारी संकल्प की प्रक्रिया शुरु…

Read More

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. नगांव से लगातार दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि प्रद्युत बोरदोलोई कल भाजपा में शामिल हो सकते हैं. वहीं इस राजनीतिक घटनाक्रम से राज्य की चुनावी रणनीति और समीकरणों पर महत्वपूर्ण असर भी पड़ सकता है. भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर बोरदोलोई भाजपा में शामिल…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान विदाई ले रहे सांसदों के योगदान की सराहना की और लोकतांत्रिक परंपराओं की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संसद केवल बहस का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक “ओपन यूनिवर्सिटी” है, जहां से हर सदस्य सीखकर और समृद्ध होकर निकलता है. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे अवसरों पर सदन में दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर एक समान भावना देखने को मिलती है. उन्होंने विदा हो रहे सांसदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनीति में कभी “फुल स्टॉप” नहीं होता और अनुभव का उपयोग आगे भी…

Read More

धनबादः अरुण चौहान धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने डिप्टी मेयर के चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की. धनबाद नगर निगम के 55 वार्ड पार्षदों में से 50 ने उनके पक्ष में गुप्त मतदान किया, जबकि उनके सामने खड़ी मेनका सिंह को मात्र पांच पार्षदों का समर्थन मिला. बुधवार को धनबाद समाहरणालय में उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह और 55 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके बाद डिप्टी मेयर का चुनाव कराया गया. शपथ ग्रहण के बाद उप महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल…

Read More

रांचीः कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सदन में यह जानकारी दी कि प्रत्येक विधानसभा में वहां के विधायकों की अनुशंसा पर एक-एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होगा. वर्तमान में भी किसानों की सुविधा को लेकर जिलों में कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता है. डुमरी से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम कुमार महतो के अल्पसूचित प्रश्न पर जवाब देते हुए यह जानकारी सदन को दी. विधायक जयराम कुमार महतो ने यह सवाल उठाया था कि किसानों के अनुपात में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसान कम दामों पर भी अपनी फसल बेचने पर…

Read More

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने लोकायुक्त, सूचना आयुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों पर वर्षों से लटकी नियुक्तियों को लेकर सख्त नाराजगी जतायी है. चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि चार साल से अधिक समय तक इन महत्वपूर्ण संस्थाओं को निष्क्रिय रखना गंभीर मामला है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को अहम सुनवाई हुई. अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकायुक्त जैसे संस्थान भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने के लिए बनाए…

Read More

हजारीबाग: झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग पहुंचीं. उन्होंने यहां प्रसिद्ध रामनवमी जुलूस के मार्ग का जायजा लिया. साथ ही सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों की भी जानकारी ली. रामनवमी जुलूस को लेकर संवेदनशील मार्ग का जायजा लेने के दौरान जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. झंडा चौक पर भी डीजीपी ने रामनवमी में भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ली. रामनवमी जुलूस का महत्वपूर्ण हिस्सा जामा मस्जिद रोड होता है. इस मार्ग पर भी डीजीपी ने स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने मस्जिद रोड में सुरक्षा को लेकर कुछ अन्य…

Read More