Author: Fact File
रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को सीआईडी जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंप दी गई है. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की जांच की रफ्तार पर गंभीर चिंता जताई है. साथ ही कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मामला 2500 से ज्यादा अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए जांच केवल तेज नहीं, बल्कि लगातार प्रभावी गति से आगे बढ़नी चाहिए. अदालत ने मौखिक…
रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा-आपत्ति चरण की समय सीमा बढ़ाकर अब 30 सितंबर तक कर दी है. अब पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या प्रारुप मतदाता सूची में अपने नाम आदि में सुधार के लिए इस अवधि तक निर्धारित फार्म भर सकेंगे. राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके, इस उद्देश्य से यह अवधि विस्तार दिया गया है. पहले दावा-आपत्ति चरण की सीमा 15 सितंबर को खत्म हो रही थी. दावा-आपत्ति चरण की समय सीमा को दूसरी…
सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह (बोकारो) में कार्यरत मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एक पीड़ित की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने 15 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के बदले में 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की पहली…
रांचीः पर्युषण महापर्व के अष्टम एवं अंतिम दिवस को क्षमा दिवस के रूप में श्रद्धा और आत्मचिंतन के साथ मनाया गया. श्री साधुमार्गी जैन संघ, रांची द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में स्वाध्यायी श्रीमती पुष्पा जी ओसवाल ने क्षमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान महावीर ने कहा है कि “क्षमा वीरस्य भूषणम् अर्थात् क्षमा वीरों का आभूषण है,” केवल वही व्यक्ति सच्चे अर्थों में क्षमा कर सकता है, जिसमें अपने क्रोध, अहंकार और प्रतिशोध की भावना पर विजय पाने का साहस हो. क्षमा दुर्बलता नहीं, बल्कि आत्मबल और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है. इस अवसर पर अंतकृद्दशांग…
पटनाः बिहार के बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सरकार ने खाते में 7-7 हजार रुपये हस्तांतरित किए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित आठ लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खाते में सात-सात हजार रुपये राहत राशि हस्तांतरित की है. मंगलवार को पटना स्थित सीएम सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में कुल 579.23 करोड़ रुपये जारी किए गए. इसके साथ ही सीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि कोई परिवार छूट गया है, तो एक सप्ताह के अंदर उनकी सूची बनाएं, ताकि उन्हें राशि दी जा सके. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर निर्देश दिया कि सभी जिले के डीएम एक…
बिहार में बाढ़ से बड़ी आबादी के प्रभावित होने और जान-माल की क्षति पर कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवेदना जाहिर की है. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में कांग्रेस वर्करों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की भी अपील की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी ने भी बिहार में बाढ़ को लेकर चिंता जताई है. मंगलवार को उन्होंने अलग अलग एक्स पर पोस्ट कर के बाढ़ में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत…
जदयू नेता बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल का अध्ययन करेगी और अगर इसके प्रावधानों में कोई आपत्ति वाली बात नहीं हुई तो पार्टी बिना किसी वजह इसका विरोध नहीं करेगी. विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल के प्रावधान अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जनता दल यूनाटेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही. उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को लेकर पैदा हुए राजनीतिक…
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारत को तीन हफ़्ते की अंतरिम ज़मानत दी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज की ज़मानत याचिका पर अपना आदेश 15 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया था. 14 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज के वकील की ओर से दलीलें रखी गईं थीं. इन दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज के लिए तीन हफ़्तों की अंतरिम ज़मानत का फ़ैसला दिया. स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किल के लिए रेगुलर बेल मांगी थी. वो इस…
चतराः एंटी करप्शन ब्यूरो की हजारीबाग टीम ने मंगलवार को चतरा सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित नया खाप निवासी तुलसी यादव ने अपनी जमीन के म्यूटेशन के लिए सदर अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था. आरोप है कि हल्का-7 (दारियातू और लेम पंचायत क्षेत्र) का प्रभार संभाल रहे राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद ने काम के एवज में 30 हजार रुपये घूस की मांग की. तुलसी यादव ने एसीबी में इसकी शिकायत की. जांच एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया. मंगलवार…
रांचीः वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर डॉ. दिनेश कुमार सिंह को पलामू स्थित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में जो अनियमितताएं हुई हैं, उनसे संबंधित साक्ष्य को कुलपति नष्ट कर सकते हैं. इसलिए उनके कुलपति पद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार वापस लेने की जगह उन्हें पद से पूरी तरह मुक्त किया जाना चाहिए। मंत्री ने इसे लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है. वित्त मंत्री ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय के अक्टूबर…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us